| हम कौन हैं |
|
द वॉटर चैनल वर्ल्ड वॉटर फोरम २००९ (इस्तांबुल) में शुरू किया गया था. यह मेटामेटा कमयूनीकेशंस, निम्फेया, यूनेस्को-आई.एच.इ. और कैप-नेट की साझेदारी थी. इस चैनल का मुख्य मकसद था जल व जल प्रबंधन (वॉटर मैनेजमेंट) से सम्बंधित विडियो-- जो कि सामान्यतः अनेकों संस्थाओं द्वारा बनाये जाते हैं-- को एक जगह पर उपलब्ध करवाना. हमारा उद्देश्य था (और है) इन विडियो के द्वारा लोगों को जल से जोड़ना; व उन्हें बेहतर, रचनात्मक जल प्रबंधन के लिए प्रेरित करना.
अपनी स्थापना के एक साल के अन्दर द वॉटर चैनल काफी तेज़ी से बढ़ा. कई संस्थाओं के साथ भागेदारी में हमनें कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम किया. २०११ में हम एक नए चरण में पहुंचे: अब हम जल संसाधन से जुडी सीखने-सिखाने कि प्रक्रियाओं का हिस्सा बनना चाहते थे और लोगों की नज़रों में जल को प्राथमिकता दिलाना चाहते थे. इसलिए हमनें अपनी वेबसाइट में तब्दीलियाँ लायीं और अपनी ऑफलाइन गतिविधियों का विस्तार किया. नतीजा आपके सामने है!
हम आपको आमंत्रित करते हैं द वॉटर चैनल का हिस्सा बनने को: विडियो अपलोड करके, हमारे मित्र अथवा साझेधार बनके, और द वॉटर प्लाज़ा पर चर्चाओं में भाग लेके व अपने बहुमूल्य विचार दर्ज करके.
हमारी टीम
और जानकारी के लिए ...
|